बांझ आमली (बारां) राजस्थान का 27वाँ कंजर्वेशन रिजर्व

बांझ आमली (बारां) राजस्थान का 27वाँ कंजर्वेशन रिजर्व: बारां जिले के किशनगंज क्षेत्र स्थित बांझआमली को राजस्थान का 27वाँ कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया है।

बांझ आमली कंजर्वेशन रिजर्व 14 हजार 621 हैक्टेयर में फैला हुआ। बांझ आमली बारां जिले का 5वां कंजर्वेशन रिजर्व है। यहां वन और वन्यजीव संरक्षित होंगे।

रामगढ़ क्रेटर और रामगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का समीपवर्ती क्षेत्र होने से यहां आगामी समय में इको टूरिज्म विकसित होने से स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा।

बारां जिले की तहसील किशनगंज में स्थित रक्षित वनखंड बांझआमली वनभूमि पारिस्थितिकीय एवं प्राणी जातीय, वनस्पति भू-संरचना संबंधित, नैसर्गिक एवं प्राणी शास्त्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए संरक्षण आरक्षिति घाेषित किया है।

टूरिज्म को बढ़ावा मिलने से क्षेत्रवासियों को फायदा मिलेगा

बांझ आमली में 14621.91 हैक्टेयर रक्षित वन रहेगा। बांझआमली की उत्तरी सीमा सरहद मध्यप्रदेश, पूर्वी सीमा वनखंड खंडेला तक, दक्षिणी सीमा वन खंड जयनगर उर्फ बकनपुरा ए, वनखंड खेडला तक, बांझआमली की पश्चिमी सीमा रहेगी।साथ ही टूरिज्म को बढ़ावा मिलने से क्षेत्रवासियों को फायदा मिलेगा।

बारां जिले के 5वां कंजर्वेशन रिजर्व

  1. शाहबाद के जंगल
  2. शाहाबाद तलाई
  3. रामगढ़ कुंजी सुंवास
  4. सोरसन
  5. बांझआमली

यह भी जरूर पढ़ें: राजस्थान के 27 कंज़र्वेशन रिज़र्व

Leave a Comment

x