भूताला का युद्ध (सन 1227 ई.)

भुताला का युद्ध सन् 1227 ई. में मेवाड़ शासक जैत्रसिंह एवं इल्तुतमिश के मध्य गोगुन्दा के पास लड़ा गया जिसमें मेवाड़ शासक जैत्रसिंह विजय हुआ।

  • सन 1213 ई. में रावल जैत्रसिंह मेवाड़ के शासक बने।
  • जैत्रसिंह को मेवाड़ की प्रतिष्ठा का पुनर्स्थापक भी कहा गया।
  • भूताला नामक स्थान वर्तमान में राजसमंद जिले में नाथद्वारा के निकट स्थित है।
  • इस युद्ध में गुहिलों के साथ चौहान, चंदाणा, सोलंकी, परमार आदि राजपूतों के अलावा चारण और भील योद्धा भी थे। इल्तुतमिश रावल जैत्रसिंह को अपमानित करना चाहता था।
  • इस युद्ध में नागदा पूरी तरह नष्ट हो गई। जैत्र सिंह ने चित्तौड़ को अपनी राजधानी बनाया। 
  • तलारक्ष योगराज के पुत्र पमराज नागदा नगर नष्ट होने के समय भूताला के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए।
  • युद्ध की जानकारी हम्मीर मदमर्दन ग्रंथ से मिलती है जो की जय सिंह सुरी द्वारा रचित है ।

Leave a Comment