जलदेवजी माताजी मंदिर में पर्यटन विकास कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत

जलदेवजी माताजी मंदिर में पर्यटन विकास कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत: 24 मई, 2023 को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जलदेवजी माताजी मंदिर में पर्यटन विकास कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के इस निर्णय से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता हो सकेगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • नाथद्वारा (राजसमन्द) के रेलमगरा स्थित जलदेवजी माताजी मंदिर सांसेरा में पर्यटन विकास के कार्य कराए जाएंगे।
  • स्वीकृत राशि से मंदिर क्षेत्र में भोजनशाला, रसोईघर, सीमेंट कॉन्क्रीट पेवमेंट, पेनोरमा, पार्किंग एरिया, पाथ-वे, सैंड स्टोन छतरी, प्रवेश द्वार, सभागार का निर्माण, विद्युतीकरण के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। 
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

Leave a Comment

x