राजस्थान के हर जिले में विकसित होंगी दो लव-कुश वाटिकाएं

राजस्थान के हर जिले में विकसित होंगी दो लव-कुश वाटिकाएं: राजस्थान के सभी जिलों में लवकुश वाटिकाएं विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वाटिकाओं के लिए 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्णय से इन वाटिकाओं में वन एवं वन्यजीवों से संबंधित मॉडल स्थापित होंगे, जिनसे बच्चों को पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण की शिक्षा मिल सकेगी।
  • यहां इको ट्रेल पथों का निर्माण और प्रदर्शनी के लिए जगह बनेगी। इन वाटिकाओं का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को शिक्षित एवं जागरूक करना है।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रत्येक जिले में एक-एक अतिरिक्त वाटिका विकसित करने की घोषणा की गई थी।

Leave a Comment

x