नक्की झील I Nakki Lake Mount Abu

नक्की झील I Nakki Lake Mount Abu: नक्की झील राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित प्रसिद्द हिल स्टेशन माउंट आबू में एक सुंदर पर्यटन स्थल है। प्राकृतिक सौंदर्य का नैसर्गिक आनंद देने वाली यह झील चारों ओऱ से पर्वत शृंखलाओं से घिरी है। यहाँ के पहाड़ी टापू बड़े आकर्षक हैं।

नक्की झील I Nakki Lake Mount Abu-https://myrpsc.in

नक्की झील (माउंट आबू)

  • नक्की झील राजस्थान की मीठे पानी की झीलें में सबसे ऊंचाई पर स्थित मीठे पानी की झील हैं।
  • नक्की झील राजस्थान की एकमात्र ऐसी झील है जो अकसर सर्दियों में जम जाती है।
  • नक्की झील की कुल ऊंचाई 1200 मीटर है।
  • इस झील में नौकायन का आनंद भी लिया जा सकता है।
  • नक्की झील राजस्थान की सबसे गहरी झील भी मानी जाती है।
  • नक्की झील क्रेटर की तरह दिखाई देने के कारण नक्की झील को क्रेटर झील भी कहते है।
  • यह झील गरासिया जाति की पवित्र झील है। गरासिया जनजाति के लोग पूर्वजों की अस्थियाँ यही विसर्जित करते है
  • नक्की झील के किनारे की पहाड़ियों के बीच रामकुण्ड के नीचे सोलहवीं शताब्दी का रघुनाथ जी का मंदिर स्थित है।
  • इस झील के पास पहाड़ी में हाथी गुफा, रामझरोका गुफा, चंपागुफा स्थित है।
  • नक्की झील के समीप ही ‘अर्बुजा देवी’ का मन्दिर स्थित है। अतः इस पर्वत को आबू पर्वत कहा जाता है।

नक्की झील के एक तरफ मेंढक जैसी चट्टान बनी हुई है जिसे "टाॅड राॅक" कहा जाता है। एक चट्टान की आकृति महिला के समान है जिसे "नन राॅक" कहा जाता है। एक आकृति लड़का-लड़की जैसी है जिसे "कप्पल राॅक" कहा जाता है।

NOTE: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हिन्दू देवताओं ने अपने नाखूनों से खोदकर इस झील का निर्माण किया था इसीलिए इसे नक्की (नख या नाखून) झील के नाम से जाना जाता है।

FAQ

नक्की झील किस जिले में स्थित है?

  • नक्की झील राजस्थान के सिरोही जिले में हिल स्टेशन माउंट आबू में स्थित हैं यह एक सुंदर पर्यटन स्थल है। नक्की झील राजस्थान की सबसे ऊंचाई पर स्थित मीठे पानी की झील हैं।

Leave a Comment