WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

माउंट आबू में ग्रीष्म महोत्सव 2023

माउंट आबू में ग्रीष्म महोत्सव 2023: राजस्थान के माउंट आबू में तीन दिवसीय ग्रीष्म महोत्सव का आयोजन 12 से 14 मई, 2023 किया जाएगा। जिसमें गरासिया आदिवासी समुदाय के लोग अपनी परंपरा का अनोखा रंग बिखेरते नजर आते हैं।

NOTE: माउंट आबू में इस महोत्सव का आयोजन मई महीने में किया जाता है। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है।

ग्रीष्म महोत्सव हिल स्टेशन के नक्की झील के किनारे होता है। नक्की झील इन लोगों के मन में पुष्कर और गंगा जैसे ही पवित्र स्थान रखता है।

इस मेले का मुख्य आकर्षण होता है बुजुर्गों की अस्थियों को विसर्जित करना। साल भर तक परिजन की अस्थियों को संभालकर रखने के बाद बुद्ध पूर्णिमा के दिन विधि विधान के साथ नक्की झील में उनका तर्पण करते है।

  • ये समर फेस्टिवल हर साल सांस्कृतिक उत्सव के साथ जोड़ा जाता है। इस आयोजन के मुख्य आकर्षण हैं, ग्रैंड कार्निवल, जो कि राजस्थानी लोक कलाकारों के पारंपरिक लोक प्रदर्शन, रैपलिंग, पर्वतारोहण, नक्की झील में बोट राइड जैसी एडवेंचर्स एक्टिविटी को प्रस्तुत करता है।
  • तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में होने वाली विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स एक्टिविटी (पोलो ग्राउंड के पास) भी शामिल है, जिनका समापन 3 दिनों में होता है। ये कार्यक्रम इतना लोकप्रिय है कि यहां बॉलीवुड कलाकारों भी परफॉर्म करने पहुंचते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!