WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्यपाल को प्रो. पी.सी. त्रिवेदी ने अपनी पुस्तक की प्रति भेंट की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से 9 मई, 2023 को राजभवन में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के पूर्व कुलपति प्रो. पी.सी. त्रिवेदी ने शिष्टाचार मुलाकात की।

राज्यपाल श्री मिश्र को उन्होंने अपनी पुस्तक ‘मॉडर्न प्रैक्टिसेज ऑफ प्लांट पैथोलॉजी‘ की प्रति भेंट की।

उल्लेखनीय है कि प्रो. त्रिवेदी द्वारा लिखित यह पुस्तक वनस्पति शास्त्र से संबंधित आधुनिक तकनीक और पादप रोग विज्ञान के क्षेत्र में उनके शोध कार्यों पर आधारित है।

राज्यपाल ने उन्हें बधाई देते हुए पुस्तक की विषय वस्तु की सराहना की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!