WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिलोरा (अजमेर) में होगी पुलिस प्रशिक्षण स्कूल की स्थापना

सिलोरा (अजमेर) में होगी पुलिस प्रशिक्षण स्कूल की स्थापना: पुलिस कर्मचारियों की कार्य क्षमता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से अजमेर के सिलोरा (किशनगढ़) में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल की स्थापना की जाएगी। 7 मई, 2023 को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने स्कूल के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

मुख्य बिंदु

  • यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, कम्पनी कमाण्डर, प्रोग्रामर एवं वरिष्ठ सहायक के एक-एक पद, उप निरीक्षक सीपी एवं प्लाटून कमाण्डर के 2-2 पद, हैड कांस्टेबल के 10 पद तथा कांस्टेबल के 18 (कुल 38) नवीन पदों का सृजन होगा।
  • इसके अलावा व्याख्याता, प्लाटून कमाण्डर, बारबर, स्वीपर, कुक और हैड कांस्टेबल के कुल 15 पदों पर सेवानिवृत अथवा जॉब बेसिस के आधार पर सेवाएं ली जाएगी।
  • मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने यहां विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 4.34 करोड़ रुपए, उपकरणों के लिए 4.05 लाख रुपए और वाहनों के लिए 29.20 लाख रुपए व्यय करने की भी मंजूरी दी है।
  • उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!