राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनी ‘फेमिना मिस इंडिया’ 2023

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनी ‘फेमिना मिस इंडिया’ 2023: मणिपुर में आयोजित 59वें फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब नंदिनी गुप्ता ने जीत लिया है। मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी गुप्ता अब मिस वर्ल्ड 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनी ‘फेमिना मिस इंडिया’ 2023-https://myrpsc.in

फेमिना मिस इंडिया’2023 नंदिनी गुप्ता

  • राजस्थान में कोटा के कैथून की रहने वाली नंदिनी गुप्ता सिर्फ 19 साल की हैं।
  • मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पीजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।
  • उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और हायर एजुकेशन मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से की। नंदिनी गुप्ता अभी एक मॉडल हैं।
  • नंदिनी गुप्ता ने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है।

दिल्ली की श्रेया पूंजा को ‘फेमिना मिस इंडिया 2023′ का प्रथम ‘रनर-अप’ और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग को दूसरी ‘रनर-अप’ घोषित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व विजेता सिनी शेट्टी, रुबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनसा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

देश भर के कंटेस्टेंट्स ने इस ब्यूटी पेजेंट के लिए संघर्ष किया। इस कंपटीशन में 29 राज्यों (दिल्ली सहित) के प्रतिनिधियों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर सहित) से कंटेस्टेंट्स आए थे। , जिसमें 30 प्रतिभागियों को शामिल किया गया।

‘फेमिना मिस इंडिया’ 2022 में राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली रुबल शेखावत इस इवेंट में फर्स्ट रनरअप रही थी।

Leave a Comment

x