शासन सचिवालय में शीघ्रलिपिक के 123 नवीन पद सृजित

शासन सचिवालय में शीघ्रलिपिक के 123 नवीन पद सृजित: 11 अप्रेल, 2023 को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शीघ्रलिपिक पदों के सृजन संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राजस्थान सचिवालय निजी संवर्ग में शीघ्रलिपिक के 123 नवीन पद सृजित किए गए हैं।

मुख्य बिन्दु

  • श्री अशोक गहलोत ने शीघ्रलिपिक के कुल 164 पदों पर सीधी भर्ती हेतु कार्मिक विभाग को अभ्यर्थना  भिजवाने की स्वीकृति भी प्रदान की है। इनमें 123 नवीन पदों सहित 41 रिक्त पद शामिल हैं।
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से शासन सचिवालय में राजकार्य का सुचारू सम्पादन हो सकेगा। साथ ही, युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
  • उल्लेखनीय है कि शीघ्रलिपिक के 123 नवीन पदों के अस्थाई सृजन की सहमति उनके पदोन्नति प्राप्त कर लेने तक प्रदान की गई है।

Leave a Comment

x