संरक्षित खेती के लिए एक हजार करोड़ रूपए का अनुदान

संरक्षित खेती के लिए एक हजार करोड़ रूपए का अनुदान: राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को 1 हजार करोड़ रूपए का अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

मुख्य बिन्दु

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वीकृति से किसानों को संबल मिलेगा। यह राशि ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दी जाएगी।
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार किसानों को 501 करोड़ रूपए का अनुदान दिया जाएगा।
  • इसमें कृषक कल्याण कोष से 444.43 करोड़ रूपए वहन होंगे। साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन/राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 56 करोड़ (राज्यांश 22.75 करोड़) रूपए वहन किए जाएंगे। 
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ रूपए का अनुदान मिलेगा। इसमें अधिसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों और समस्त लघु/सीमांत किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी।

Leave a Comment

x