राजस्थान में खुलेंगे 203 नए उपस्वास्थ्य केन्द्र

राजस्थान में खुलेंगे 203 नए उपस्वास्थ्य केन्द्र: 10 अप्रेल, 2023 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2022-23 की क्रियान्विति में 203 नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने की पदों सहित स्वीकृति जारी कर दी गयी है।

मुख्य बिन्दु

  • आमजन को गांव में ही चिकित्सा एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश में 203 नये उपस्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने  हेतु वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति जारी कर दी गयी है। 
  • मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण कार्य हेतु 30-30 लाख रूपये स्वीकृत करने के साथ ही प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक-एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 203 नये पद भी स्वीकृत किये गये हैं।
  •  उन्होंने बताया कि नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्रों के खोले जाने से आसपास के नागरिकों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ अपने घर के नजदीक ही मिल सकेगा।

Leave a Comment

x