महिला प्रीमियर लीग-2023 के पहले संस्करण की विजेता टीम कौन सी है?

(A) दिल्ली कैपिटल्स

(B) मुंबई इंडियंस

(C) यूपी वारियर्स

(D) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Answer: B

महिला प्रीमियर लीग-2023 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर पहला महिला प्रीमियर लीग खिताब जीता। फाइनल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुआ था।

मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 132 रनों की जरूरत थी और उसने 19 ओवर में तीन गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया।

  • मुंबई इंडियंस की कप्तान – हरमनप्रीत कौर
  • दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान – मेग लैनिंग

4 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबले के साथ महिला प्रीमियर लीग-2023 का आगाज हुआ था।

  • इस सीजन में कुल 22 मुकाबले खेले गए।
  • महिला प्रीमियर लीग-2023 का टाइटल स्पॉन्सर -टाटा समूह

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमों ने हिस्सा लिया था।

  1. दिल्ली कैपिटल्स
  2. मुंबई इंडियंस
  3. यूपी वारियर्स
  4. गुजरात जायंट्स
  5. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
महिला प्रीमियर लीग-2023 पुरस्कार विजेताओं की सूची
1.  ऑरेंज कैप विजेता (सर्वाधिक रन) – मेग लैनिंग, दिल्ली कैपिटल्स
2.  पर्पल कैप विजेता (सर्वाधिक विकेट) – हेले मैथ्यूज, मुंबई इंडियंस
3.  सबसे मूल्यवान खिलाड़ी – हेले मैथ्यूज, मुंबई इंडियंस
4.  कैच ऑफ दी सीज़न – हरमनप्रीत कौर, मुंबई इंडियंस
5.  फेयरप्ले अवार्ड – मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (साझा)
6.  इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न – यास्तिका भाटिया, मुंबई इंडियंस
7.  पावर स्ट्राइकर ऑफ़ द टूर्नामेंट – सोफ़ी डिवाइन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Leave a Comment

x