WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टोंक-केशोरायपाटन राज्य राजमार्ग-34 के सुदृढ़ीकरण के लिए 16 करोड़ रुपए स्वीकृत

टोंक-केशोरायपाटन राज्य राजमार्ग-34 के सुदृढ़ीकरण के लिए 16 करोड़ रुपए स्वीकृत: 16 मार्च, 2023 को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने टोंक से बूंदी के केशोरायपाटन राज्य राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण और सड़क को चौड़ा करने के लिए 16 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

मुख्य बिंदु

  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुगमता होगी।
  • प्रस्ताव के अनुमोदन से राज्य राजमार्ग-34 के 18.7 कि.मी. लम्बाई में सुदृढीकरण एवं विकास कार्य हो सकेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि पूर्व में 48.7 कि.मी. लम्बाई के कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसमें से 30 कि.मी. लम्बाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष  18.7 कि.मी. लम्बाई का हिस्सा वन्य जीव क्षेत्र में आने के कारण पूर्ण नहीं हो सका था।
  • केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अनुमति मिलने के पश्चात् शेष 18.7 किमी सड़क के विकास के लिए श्री गहलोत द्वारा यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!