नारियों द्वारा शिकार करते हुए चित्रण किस चित्रकला शैली की विशेषता है?

(A) कोटा शैली

(B) जोधपुर शैली

(C) उनियारा शैली

(D) मेवाड़ शैली

Answer: A

महिलाओं द्वारा शिकार करते हुए चित्रण कोटा चित्रकला शैली की विशेषता है।

कोटा शैली में स्त्री आकृतियों का चित्रण अत्यंत सुंदर हुआ है। यह चित्रकला राम सिंह के समय प्रारंभ हुई थी। भीम सिंह के समय वल्लभ संप्रदाय का प्रभाव अधिक था इसीलिए भगवान श्री कृष्ण के चित्र अधिक बने।

कोटा शैली का सबसे बड़ा चित्र रागमाला सैट 1768 ई. में महाराजा गुमानसिंह के समय डालू नामक चित्रकार द्वारा तैयार किया गया।

राजस्थानी चित्र शैली का पहला वैज्ञानिक विभाजन आनंद कुमार स्वामी ने किया था। उन्होंने 1916 में राजपूत पेंटिंग नामक पुस्तक लिखी जिसमें राजस्थान की चित्रकला को राजपूत चित्रकला कहा तथा इसमें पहाड़ी चित्रकला को भी शामिल किया गया।

NOTE: उम्मेद सिंह का समय कोटा चित्रकला का स्वर्ण काल था।

ये भी जरूर पढ़ें: राजस्थान की चित्रकला

Leave a Comment

x