राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का आयोजन

राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का आयोजन: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत आमजन को बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, कूटकी और सावा जैसे अनेक मिलेट्स के पोषक महत्व एवं स्वास्थ्य के लिए फायदों के बारे में जागरूक किया जायेगा।

मुख्य बिंदु

  • कृषि एवं उद्यानिकी प्रमुख शासन सचिव श्री दिनेश कुमार ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के तहत राज्य में 13 व 14 मार्च 2023 को राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव का आयोजन राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा जयपुर में किया जा रहा है।
  • मिलेट्स उत्पादकों, कृषि व्यवसायी, स्टार्टअप, एफ.पी.ओ., स्वयंसेवी संस्था, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारियों के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। इस कॉनक्लेव में मिलेट्स स्टार्टअप एवं कृषि प्रंस्करण के 100 से अधिक स्टॉल लगाये जाएंगे।
  • बाजरा के क्षेत्र एवं उत्पादन में राजस्थान का देशभर में प्रथम स्थान हैै। देश में बाजरा क्षेत्रफल में राजस्थान का हिस्सा 57.10 प्रतिशत है तथा उत्पादन में 41.71 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इसी तरह राष्ट्र में ज्वार के क्षेत्रफल एवं उत्पादन में राज्य का तीसरा स्थान है।
  • राजस्थान में मिलेट्स प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में राजस्थान मिलेट्स मिशन की घोषणा की गई। जिसके तहत बाजरा व ज्वार की खेती के प्रोत्साहन, उत्पादन में वृद्धि, घरेलू खपत को बढ़ावा देेने एवं मुख्य संवर्धन के लिए कई रणनीतियां अपनाई जा रही है।
  • इसी के तहत बीज मिनिकिट्स का वितरण किया गया है। साथ ही उत्पादन में वृद्धि फसलोत्तर प्रबंधन एवं मूल्य संवर्धन के लिए जोधपुर में मिलेट्स उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किया गया है।
  • उन्होंने बताया कि मिलेट्स पोषण महत्व पर राज्य स्तरीय सेमिनार एवं एग्रो प्रोसेसिंग पर कॉनक्लेव आयोजित किये जा रहे है, जिनमें मिलेट्स उत्पादक, कृषि व्यवसायी, स्टार्टअप, एफ.पी.ओ., स्वयंसेवी संस्था, कृषि वैज्ञानिक और अधिकारियों के मध्य संवाद के माध्यम से ठोस रणनीति विकसित की जा रही है।

Leave a Comment

x