शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में खोले जाएंगे 5 नए पशु चिकित्सा उप केन्द्र

शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में खोले जाएंगे 5 नए पशु चिकित्सा उप केन्द्र: 13 फरवरी, 2023 को पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने विधानसभा में आश्वस्त किया कि शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र  में इस वर्ष 5 नए पशु चिकित्सा उप केन्द्र खोल दिए जाएंगे, तथा शेष स्थानों पर भी प्रस्ताव प्राप्त होने पर उपकेन्द्र खोलने के प्रयास किये जायेंगे।

मुख्य बिन्दु

  • शेरगढ़ विधानसभा सीट राजस्थानके जोधपुर जिले में आती है।
  • उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के राज्य बजट में 1200 नए पशु चिकित्सा उप केन्द्र खोलने की घोषणा की है।
  • श्री कटारिया ने कहा कि शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कुल 103 पंचायतों में से 55 में पशु चिकित्सा उप केन्द्र कार्यरत हैं।
  • उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा संस्थाओं के भवन निर्माण कार्य विभाग के नाम भू-स्वामित्व के दस्तावेज उपलब्ध होने पर वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार प्राथमिकता से करवाए जाते हैं।

Leave a Comment

x