WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 502 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 502 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की दी स्वीकृति: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 फरवरी, 2023 को प्रदेश के 502 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की स्वीकृति दी है।

प्रस्ताव के अनुसार, प्रत्येक नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यों हेतु 30 लाख रुपए तक का प्रावधान किया गया है। नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्मित होने तक वैकल्पिक रूप से अस्थायी भवनों में इनके संचालन की व्यवस्था की जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्रों के खोले जाने से प्रति 1 लाख जनसंख्या पर 18 उप-स्वास्थ्य केंद्रों के साथ राजस्थान आज देश में प्रथम स्थान पर है। इन उप-स्वास्थ्य केंद्रों के लिये कुल 502 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं (प्रत्येक केंद्र पर एक) के पदों के सृजन को भी मंज़ूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री इस निर्णय से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य ढाँचे को मज़बूत बनाने के लिये नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!