राजस्थान के 4 व्यक्तियों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार 2023

राजस्थान के 4 व्यक्तियों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार 2023: 74वे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या  पर राष्ट्रपति ने वर्ष 2023 के लिये 106 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। राजस्थान के 4 व्यक्ति इन पुरस्कारों की सूची में शामिल हैं। इस सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। पुरस्कार सूची में 19 महिलाओं के नाम शामिल हैं।

राजस्थान के 4 व्यक्तियों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार 2023-https://myrpsc.in

मुख्य बिंदु

  • पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इन तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री शामिल हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्मविभूषण’, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्मभूषण’और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्मश्री’पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/क्षेत्रों, अर्थात् कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, इत्यादि में प्रदान किये जाते हैं।
  • राजस्थान के 4 व्यक्ति इन पुरस्कारों की सूची में शामिल हैं।
  • जयपुर के मशहूर गजल गायक अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन की जोड़ी को कला के क्षेत्र में संयुक्त रूप से पद्म श्री अवॉर्ड के लिए चुना गया हैं।
  • जयपुर के रहने वाले मशहूर गायक कलाकार अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन पिछले 43 साल से गजल, क्लासिक म्यूजिक और भजन गा रहे हैं। दोनों ने 1980 में करियर शुरू किया था। हुसैन बंधुओं ने 1980 में गुलदस्ता नाम से म्यूजिक एल्बम निकाला था जो खूब कामयाब रहा। 
  • मूलचंद लोढ़ा और लक्ष्मण सिंह को समाज सेवा के लिए पद्म श्री से नवाजे जाने की घोषणा की गई है।

लक्ष्मण सिंह

लक्ष्मण सिंह जयपुर जिले के दूदू ब्लॉक के लापोड़िया गांव के रहने वाले है। लक्ष्मण सिंह ने अपने जल संरक्षण के कार्यों की बदौलत लगभग 50 से अधिक गांवों की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह ने तीन कामों पर फोकस करके गांवों की दशा सुधारने का काम किया। पहला-जल संरक्षण, दूसरा-पौधरोपण और तीसरा-स्कूल बनाना। इन्हें देश में जल संरक्षण के क्षेत्र में जाना जाता है।

मूलचंद लोढ़ा (डूंगरपुर)

  • डूंगरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद लोढ़ा जन जागरण सेवा मंडल के संस्थापक हैं। मूलचंद लोढ़ा डूंगरपुर बांसवाड़ा एवं उदयपुर आदिवासी उत्थान के क्षेत्र में वर्षों से काम कर रहे हैं। साथ ही हजारों लोगों का मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपेरशन करवा चुके हैं।

राजस्थान के पद्म पुरस्कार 2022 विजेता

  • राजस्थान के 5 व्यक्तियों को शामिल किया गया था।
  • राजस्थान से पैरालिंपियन और स्वर्ण पदक विजेता चूरू के देवेंद्र झाझड़िया को खेल के क्षेत्र में और राजस्थान के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव महर्षि को सिविल सेवा के क्षेत्र में  ‘पद्मभूषण’पुरस्कार के लिये चुना गया था।
  • इसी प्रकार पैरालिंपियन सुश्री अवनि लेखरा को खेल तथा कलाकार रामदयाल शर्मा और पटकथा लेखक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को  कला के क्षेत्र में ‘पद्मश्री’पुरस्कार के लिये चुना गया है।

यह भी जरूर पढ़ें: राजस्थान रत्न पुरस्कार 2022

Leave a Comment

x