भारत सरकार ने राजस्थान की कितनी हस्तियों को वर्ष 2023 के लिए पद्मश्री पुरस्कार देने घोषणा की है?

(a) 5

(b) 4

(c) 6

(d) 7

Answer: B

राजस्थान की चार हस्तियों को वर्ष 2023 के लिए पद्मश्री पुरस्कार देने घोषणा की है।

  • जयपुर के मशहूर गजल गायक अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन की जोड़ी को कला के क्षेत्र में संयुक्त रूप से पद्म श्री अवॉर्ड के लिए चुना गया हैं।
  • मूलचंद लोढ़ा और लक्ष्मण सिंह को समाज सेवा के लिए पद्म श्री से नवाजे जाने की घोषणा की गई है।

74वे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या  पर राष्ट्रपति ने वर्ष 2023 के लिये 106 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इस सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। पुरस्कार सूची में 19 महिलाओं के नाम शामिल हैं।

इस साल 6 लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार मिलेगा
·  मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
·  बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत) आर्किटेक्ट
·  जाकिर हुसैन (तबलावादक)
·  एसएम कृष्णा (कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री)
·  श्रीनिवास वर्धन
·  दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत) बाल रोग विशेषज्ञ

यह भी जरूर पढ़ें: राजस्थान के 4 व्यक्तियों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार 2023

Leave a Comment

x