आमजन भी कर सकेंगे संविधान उद्यान का भ्रमण: ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली का लोकार्पण

आमजन भी कर सकेंगे संविधान उद्यान का भ्रमण: ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली का लोकार्पण- 16 जनवरी, 2023 को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में संविधान उद्यान के भ्रमण के लिए ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली का बटन दबाकर लोकार्पण किया।

मुख्य बिंदु

  • राजभवन में निर्मित संविधान उद्यान अब राजभवन की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अग्रिम बुकिंग करवा कर आम दर्शकों द्वारा भ्रमण के लिए खोल दिया गया है।
  • उद्यान का भ्रमण सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को किया जा सकेगा।
  • राज्यपाल ने कहा कि संविधान उद्यान में संविधान निर्माण और उसके लागू होने की ऐतिहासिक यात्रा को विभिन्न कला-रूपों में सँजोया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान उद्यान हमारे मूल लिखित संविधान पर उकेरी प्राचीन भारतीय संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों का भी मूर्त रूप है। इसके आमजन के लिए खुलने से संविधान से जुड़ी संस्कृति से अधिकाधिक लोग प्रत्यक्ष जुड़ सकेंगे।
  • सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तैयार की गई इस बुकिंग प्रणाली में इच्छुक दर्शक अपना नाम, आधार नंबर, फोटो, मोबाइल नम्बर आदि जानकारी अपलोड कर संविधान उद्यान भ्रमण स्लॉट के लिए सुगमतापूर्वक पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • एकल दर्शकों के अलावा स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित संस्थानिक समूह भी संविधान उद्यान अवलोकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।
  • ऑनलाइन पंजीकरण यूआरएल www.rajbhawan.rajasthan.gov.in/content/rajbhawan/en/constitution-park-raj-bhawan.html पर जाकर करवाया जा सकता है।

Leave a Comment

x