WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रोहट में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का उद्घाटन

रोहट में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का उद्घाटन: 4 जनवरी, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के पाली ज़िले के निंबली ब्राह्मणान गांव रोहट में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • राजस्थान में 67 साल बाद 18वीं राष्ट्रीय भारत स्काउट गाइड जंबूरी का आयोजन किया गया । इससे पहले संगठन को 1956 में राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी मिली थी।
  • 18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी में भारत सहित घाना, मलेशिया, सउदी अरब, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल सहित विभिन्न देशों से आए 37 हज़ार से अधिक स्काउट एवं गाइड्स ने शिरकत की।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जंबूरी स्मारिका, विशेष आवरण तथा जंबूरी पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 में जंबूरी के आयोजन के लिये 25 करोड़ रुपए की घोषणा की थी।
  • 18वीं राष्ट्रीय भारत स्काउट गाइड जंबूरी का डिजाइन पाली के निवासी आर्किटेक्ट “श्री सुंदर राठौड़“ ने तैयार किया है ।
  • समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि प्रदेश में 12 लाख से अधिक स्काउट्स एंड गाइड्स हैं। इन्होनें अनुशासित सिपाही की तरह कार्य कर कोविड प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई है।
  • इस 7 दिवसीय (4 – 10 जनवरी 2023 तक) जंबूरी में स्टेट द्वार, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, एडवेंचर वैली, ग्लोबल विलेज डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन गेम्स, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, लोक नृत्य, शारीरिक प्रदर्शन, राज्य दिवस प्रदर्शनी, बैंड प्रदर्शन, रॉक क्लाइंबिंग, पैरासेलिंग एवं वाटर एक्टिविटीज जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
NOTE: 23 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के पोस्टर का विमोचन किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!