WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

माउंट आबू में  शरद महोत्सव -2022 का समापन

माउंट आबू में  शरद महोत्सव -2022 का समापन: 01 जनवरी, 2023 को माउंट आबू में तीन दिवसीय शरद महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम की रोचक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। शरद महोत्सव के अंतिम दिन पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नए साल के स्वागत में पोलो ग्राउंड में लोक कलाकारों और मुंबई के यूफनी रॉक बैंड ने बॉलीवुड नाइट में एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

मुख्य बिंदु

  • कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने भाग लिया। वही नववर्ष के स्वागत में सैलानी जमकर झूमे।
  • लोक कलाकार शहनाज फोगा ने भवई नृत्य, चकरी नृत्य और चरी नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
  • यूफनी रॉक बैंड द्वारा बॉलीवुड नाइट में बीट बॉक्सिंग की अदभुत प्रस्तुति दी गई। वही रॉक बैंड ग्रुप द्वारा एक के बाद एक पुराने गीतों जैसे खोया खोया चांद और रूप तेरा मस्ताना का मैशअप प्रस्तुत किया गया।
  • पर्यटन विभाग और नगर पालिका माउन्ट आबू द्वारा नववर्ष के स्वागत में शानदार आतिशबाजी की गई।

राजस्थान में शरद महोत्सव कहाँ मनाया जाता है?

  • राजस्थान में तीन दिवसीय शरद महोत्सव माउंट आबू में  मनाया जाता है।

राजस्थान के प्रमुख महोत्सव

  • मरू महोत्सव – जैसलमेर
  • ऊंट महोत्सव – बीकानेर
  • थार महोत्सव – बाड़मेर
  • गणगौर महोत्सव – जयपुर
  • मेवाड़ महोत्सव – उदयपुर
  • मारवाड़ महोत्सव – जोधपुर

Leave a Comment

x
error: Content is protected !!