कोटा का ऑक्सीजोन सिटी पार्क दुनिया में अपनी तरह का अनूठा पार्क

कोटा का ऑक्सीजोन सिटी पार्क दुनिया में अपनी तरह का अनूठा पार्क : 100 करोड़ की लागत से कोटा में बनकर तैयार होने वाले ऑक्सीजोन सिटी पार्क का काम लगभग लगभग पूरा होने को है कोटा में बन रहा यह ऑक्सीजन पार्क अपने आप में नायाब होगा, जो प्रदेश ही नहीं पूरे देश भर में अपनी खूबियों के लिए जाना जाएगा।

कोटा का ऑक्सीजोन सिटी पार्क दुनिया में अपनी तरह का अनूठा पार्क-https://myrpsc.in

कोटा का ऑक्सीजोन सिटी पार्क दुनिया में अपनी तरह का अनूठा पार्क होगा। इसका निर्माण बहुत ही खूबसूरत तरीके से दुनिया की बेहतरीन चीजों को समाविष्ट करते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्क निर्माण अंतिम चरण में है, इसे जल्दी ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

Kota Oxygen Park: यह पार्क 71 एकड़ में तैयार किया जा रहा है. इस सिटी पार्क में 72% क्षेत्र में पेड़ लगाए जाएंगे. 16 फीसदी एरिया पानी की संरचना में होगा। इसमें कैनाल तालाब विकसित किए जा रहे हैं। पार्क में सिर्फ 12% क्षेत्र में ही पक्का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पार्क में उल्टा पिरामिड, ग्लोब स्‍टैच्‍यू पर पिघलता लावा, काइनेटिक सर्किल, ट्रीमैन सर्किल और ज्ञान सर्किल के निर्माण किया जा रहा है।

यह खबरभी पढ़ें: राजस्थान के प्रमुख पार्क

ऑक्सीजोन सिटी पार्क में अलग-अलग प्रजातियों के खूबसूरत  पेड़ पौधे, फूल नजर आएंगे ,वहीं भिन्न भिन्न प्रकार के लैंडस्केप खास आकर्षण बनेंगे। लबालब भरी कैनाल और कल-कल करती जलधारा मन मोहेगी। ऐसे बेहतरीन फव्वारे लगाए जाएंगे जो दुनिया में अनूठे होंगे।

आर्किटेक्ट श्री अनूप बरतरिया ने बताया कि यहां पक्षियों का अनोखा संसार देखने को मिलेगा। तरह-तरह की प्रजातियों के पक्षी यहां लाए जाएंगे। पक्षियों के बैठने के लिए विशेष स्थल काफी ऊंचाई पर बनाए गए हैं, ताकि मुख्य मार्ग से गुजरते हुए भी लोग इन्हें निहार सकें। तालाबों में वाटर बर्ड के साथ ही अलग-अलग प्रजातियों के स्थानीय एवं प्रवासी पक्षी मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment

x