‘विश्वास स्वरूपम्’ दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा

‘विश्वास स्वरूपम्’ दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा : 29 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक राजसमंद जिले के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का उद्घाटन किया गया। गणेश टेकरी पर भगवान शिव की प्रतिमा बनाने के पीछे की कहानी भी बेहद रोचक है। प्रतिमा के निर्माता मदन पालीवाल बताते हैं कि भगवान श्रीनाथजी से मिलने भगवान शिव यहीं आए थे और यही बैठे थे। इसलिए शिवजी की प्रतिमा का निर्माण गणेश टेकरी को ही चुना गया।

'विश्वास स्वरूपम्’ दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा-https://myrpsc.in

राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे की गणेश टेकरी पर बने विश्व के सबसे ऊंची शिव प्रतिमा इतनी विशाल है कि इसे देखने में चार घंटे लगेंगे।

इस मूर्ति की ऊंचाई 369 फीट है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल बनाया गया है। मूर्ति के अंदर सबसे ऊपर जाने के लिए 4 लिफ्ट और तीन सीढ़ियां हैं।

इस महा महोत्सव में 9 दिनों तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

51 बीघा की पहाड़ी पर बनी मूर्ति में भगवान शिव ध्यान और अलाद की मुद्रा में विराजमान हैं, जो 20 किलोमीटर दूर से दिखाई देते हैं।

प्रतिमा पर 270 से 280 फीट की ऊंचाई पर जाने के लिए एक छोटा से ब्रिज बनाया गया है। इसकी खासियत है कि यह ब्रिज पत्थर या आरसीसी का नहीं, बल्कि शीशे से बनाया गया है।

Leave a Comment

x