राजस्थान रत्न पुरस्कार 2022

राजस्थान रत्न पुरस्कार 2022: 3 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार के लिये चुने गए व्यत्तियों के नामों की घोषणा की।

राजस्थान रत्न पुरस्कार 2022-https://myrpsc.in

राजस्थान रत्न पुरस्कार 2022

3 अक्टूबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘राजस्थान रत्न पुरस्कार’ के लिए चयनित नामों की घोषणा कर दी है। यह पुरस्कार कला, संगीत और साहित्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को दिया जाता है।

  • इस वर्ष ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार से न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी, न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा, उद्योगपति अनिल अग्रवाल, उद्योगपति एलएन मित्तल, शीन कौफ निजाम और केसी मालू को सम्मानित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राजस्थान शिखर सम्मेलन के दौरान गणमान्य व्यत्तियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
  • समिट का आयोजन 7 से 8 अक्टूबर, 2022 को जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एण्ड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में होगा।
  • इस सम्मेलन में भारत और विदेशों से लगभग 3,000 प्रतिभागी भाग लेंगे।
  • विदित है कि ‘राजस्थान रत्न’, राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इस अवार्ड की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। साल 2012 से यह अवार्ड हर साल दिया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ है। उसी के तर्ज़ पर राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘राजस्थान रत्न’ है।
  • राजस्थान रत्न अवार्ड में 1 लाख रुपए और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।     

Leave a Comment

x