भारत का भूगोल MCQ | Indian Geography MCQ

भारत का भूगोल MCQ | Indian Geography MCQ : परीक्षा की दृष्टि से भारत का भूगोल (Geography of India) बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। भारत का भूगोल (Geography of India) विभिन्न सरकारी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी हैं जैसे- UPSC, SSC, Railway, Banking, State PSC, CDS, NDA, SSC CGL, SSC CHSL, Patwari, Police, SI, CTET, TET, Army, MAT, CLAT, NIFT, IBPS PO, IBPS Clerk, CET,  etc. 

भारत का भूगोल MCQ | Indian Geography MCQ-https://myrpsc.in

भारत भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर है।

भारत का भूगोल संबंधी प्रश्नोत्तरी | India Geography MCQs in Hindi

Q1. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?

(A) 32, 87, 263 वर्ग किमी.

(B) 42, 89, 358 वर्ग किमी

(C) 52, 89, 258 वर्ग किमी

(D) 38, 69, 358 वर्ग किमी

Answer: A

Q2. भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा है –

(A)  6°4’ उत्तरी अक्षांश

(B)  7°4’ उत्तरी अक्षांश

(C)  8°4’ उत्तरी अक्षांश

(D)  6°8’ उत्तरी अक्षांश

Answer: C

Q3. सर्वप्रथम ‘इंडिया‘ शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?

(A)  उर्दू

(B)  ग्रीक

(C)  फ़ारसी

(D)  अरबी

Answer: B

Q4. भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई कितनी है?

(A)  6,100 किमी.

(B)  7,516.5 किमी.

(C)  1,200 किमी.

(D)  15,200 किमी.

Answer: D

Q5. द्वीपों सहित भारत के तट रेखा की लम्बाई कितनी है?

(A)  6,100 किमी.

(B)  6,200 किमी.

(C)  7,516.5 किमी.

(D)  8,000 किमी.

Answer: C

Q6. भारत की उत्तर से दक्षिण तक की लम्बाई कितनी है?

(A)  2,933 किमी.

(B)  3,214 किमी.

(C)  3,124 किमी.

(D)  3,412 किमी.

Answer: B

Q7. भारत की पूर्व से पश्चिम तक की लम्बाई है –

(A)  2,933 किमी.

(B)  3,033 किमी.

(C)  3,133 किमी.

(D)  3,214 किमी.

Answer: A

Q8. भारत का दक्षिणतम बिन्दु है –

(A)  इंदिरा कॉल

(B)  कैलीमेयर प्वाइंट

(C)  इंदिरा प्वाइंट

(D)  नॉरीमन प्वाइंट

Answer: C

  • इंदिरा पोइंट (Indira Point) भारत के निकोबार द्वीपसमूह के बड़े निकोबार द्वीप पर स्थित एक गाँव है।

Q9. इंदिर प्वाइंट का अन्य नाम है –

(A)  पारसन प्वाइंट

(B)  ला-हि-चिंग

(C)  पिगमेलियन प्वाइंट

(D)  इनमें से सभी

Answer: D

Q10. भारतीय भूमि का सर्वाधिक उत्तरी भाग है –

(A)  इंदिरा प्वाइंट

(B)  पारसन प्वाइंट

(C)  पिगमेलियन प्वाइंट

(D)  इंदिरा कॉल

Answer: D

Q11. उड़ीसा में लौह अयस्क कहाँ स्थित हैं?

(A)  मयूरभंज जिला

(B)  केन्दुझर जिला

(C)  कोरापुट जिला

(D)  1 और 2 दोनों

Answer: D

  • मयूरभंज और केन्दुझर (केउंझर) जिले लौह अयस्क की उपस्थिति वाले बेल्ट का हिस्सा हैं।
  • बादाम पहाड़ खान यहां स्थित हैं।
  • उच्च वर्ग के लौह अयस्क को पारादीप बंदरगाह के माध्यम से यहां से निर्यात किया जाता है।

Q12. निम्नलिखित में से किस राज्य में भारतीय खगोलीय वेधशाला स्थित है?

(A)  कर्नाटक

(B)  उत्तर प्रदेश

(C)  जम्मू कश्मीर

(D)  बिहार

Answer: C

  • भारतीय खगोलीय वेधशाला लेह में लद्दाख (जम्मू और कश्मीर) में स्थित है।
  • यह भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (बैंगलोर) द्वारा संचालित है।

Q13. चिरिया लौह अयस्क खदान परिसर कहाँ है?

(A)  बिहार

(B)  छत्तीसगढ़

(C)  उत्तराखंड

(D)  झारखंड

Answer: D

Q14. भारत के किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा ‘थोरियम का भंडार’ (Thorium vault) मौजूद है?

(A)  केरल

(B)  कर्नाटक

(C)  आंध्रप्रदेश

(D)  असम

Answer: A

Q15. असम में स्थित बराक घाटी किस लिए प्रसिद्ध है?

(A)  पेट्रोलियम उत्पादन

(B)  चाय की खेती

(C)  बांस उद्योग

(D)  कुटीर उद्योग

Answer: B

बराक घाटी असम के दक्षिण में स्थित है, सिलचर इस घाटी का प्रमुख नगर है। इस घाटी का नाम बराक नदी पर रखा गया है।

Q16. निम्नलिखित में से कौन सी फसल खरीफ फसलों का उदाहरण है?

(A) चना

(B) कपास

(C) मटर

(D) गेहूँ

Answer: B

खरीफ फसल :

  • खरीफ फसलों को मानसून फसलों के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि मानसून के मौसम में इनकी खेती की जाती हैं।
  • ये फसलें बारिश के मौसम की शुरुआत में बोई जाती हैं। चावल, मक्का, बाजरा, रागी, शर्बत, सोयाबीन, मूंगफली, कपास, आदि सभी खरीफ की फसलें हैं।

रबी फसल:

  • ये वे फसलें हैं जो मानसून के मौसम के अंत में या सर्दियों के मौसम की शुरुआत में बोई जाती हैं।
  • इन फसलों को सर्दियों की फसलों के रूप में भी जाना जाता है। गेहूं, सरसों, मटर, दलहन, जौ, आदि सभी रबी प्रकार की फसलें हैं।

जायद फसल:

  • यह खरीफ और रबी मौसम के बीच का एक छोटा मौसम है।
  • इस मौसम में उगाई जाने वाली फसलों को ज़ैड फसलों के रूप में जाना जाता है।
  • कद्दू, ककड़ी, तरबूज, करेला, आदि सभी जायद की फसलें हैं।

Q17. ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करते समय किस स्थान पर यु-टर्न लेती है?

(A)  कुला कांगड़ी

(B)  लुन्पो गांग्री

(C)  नामचा बर्वा

(D)  नोइजिन कांगसांग

Answer: C

  • ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में भागीरथ ग्लेशियर से निकलती है, यह तिब्बत के बाद भारत और बांग्लादेश में बहती है। इसकी कुल लम्बाई 2900 किलोमीटर है।

Q18. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा भौगोलिक हिस्सा कौन सा है?

(A)  हिमालय पर्वत श्रृंखला

(B)  थार मरुस्थल

(C)  दक्कन पठार

(D)  उत्तर भारत के विशाल मैदान

Answer: C

  • दक्कन पठार में दक्षिणी भारत का अधिकतर हिस्सा आता है, इसमें भारत के 8 प्रमुख राज्य आते हैं।
  • यह पठार पश्चिम घाट और पूर्वी घाट के बीच में स्थित है। सतपुड़ा और विन्ध्य पर्वत श्रृंखला इसे गंगा के मैदान से अलग करती हैं।

Q19. कौन सा राज्य म्यांमार के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है?

(A) अरुणाचल प्रदेश

(B) मिजोरम

(C) मणिपुर

(D) सिक्किम

Answer: D

  • सिक्किम भूटान, चीन और नेपाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।
  • अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।

Q20. भारत सरकार के भूकंप क्षेत्र के अनुसार जैतापुर किस क्षेत्र म आता है?

(A)  जोन 2

(B)  ज़ोन 3

(C)  जोन 4

(D)  ज़ोन 5

Answer: C

  • जैतापुर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित है, इस स्थान पर परमाणु उर्जा प्लांट स्थापित प्रस्तावित है, इसकी संभावित क्षमता 9900 मेगावाट है।

Leave a Comment