WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इको टूरिज्म का केन्द्र बनेगा समाई माता मंदिर

इको टूरिज्म का केन्द्र बनेगा समाई माता मंदिर: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित समाई माता मंदिर क्षेत्र आगामी समय में इको टूरिज्म का केन्द्र बनेगा और बड़ी संख्या में यहॉ पर्यटक आएंगे। यहां के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इको टूरिज्म का केन्द्र बनेगा समाई माता मंदिर-https://myrpsc.in

इको टूरिज्म का केन्द्र बनेगा समाई माता मंदिर

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि आने वाले समय में समाई माता इको टूरिज्म का केन्द्र बनेगा और बड़ी संख्या में यहॉ पर्यटक आयेगें। यहॉ के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

  • जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने वन विभाग के तत्वावधान में शहर के निकट स्थित समाई माता की पहाड़ी पर आयोजित पौधारोपण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ये।
  • इस दौरान अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि यहां राज्य सरकार द्वारा 2 करोड़ की लागत से लव कुश वाटिका तथा 50 लाख रुपए टीएडी मद से मन्दिर विकास के कार्य किए जा रहे है।
  • उन्होंने कहा कि समाई माता, भण्डारिया हनुमान जी के साथ कलेटिया भैरव, कागदी फॉल, सिंगपुरा, चाचाकोटा को जोडक़र इको टूरिज्म ट्रेक बनाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • बामनिया ने आरएसआरडीसी के माध्यम से बांसवाड़ा दानपुर रोड को जल्द नया बनाने को कहा। साथ ही छोटी सरवन पुल का काम जल्द ही योजना में लाने का भरोसा दिया।
  • उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकाधिक पौधारोपण कर यहां की पहाडिय़ों को हरियाली से आच्छादित करें।
  • विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर री प्रकाशचन्द्र शर्मा व जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा मंचासीन थे। इस अवसर पर बामनिया ने अशोक व बरगद का पौधा लगाकर पौधारोपण कार्य का श्रीगणेश किया।

राजस्थान समसामयिकी अगस्त 2022

Leave a Comment

error: Content is protected !!