WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान को 14 दिसंबर को नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा

राजस्थान को चौदह दिसंबर को नेशनल एनर्जी कंजरवेशन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।: ग्यारहवां राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह 14 दिसम्बर को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

राजस्थान को 14 दिसंबर को नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा-https://myrpsc.in

राजस्थान को चौदह दिसंबर को नेशनल एनर्जी कंजरवेशन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

  • खान, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष डॉ. सुबोध अग्रवाल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह नेशनल एनर्जी कंजरवेशन दिवस पर 14 दिसंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में राजस्थान को इस अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
  • अन्य प्रदेशों के लिए राजस्थान की अनुकरणीय उपलब्धियों के मद्देनजर स्टेट परफोरमेंस श्रेणी में राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
  • राजस्थान सौर ऊर्जा नीति, 2019, राजस्थान पवन व हाईब्रिड नीति, 2019 एवं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, 2019 के क्रियान्वयन से राजस्थान नवीकरणीय उर्जा क्षेत्र में निवेशकों का प्रमुख आकर्षण केन्द्र बन गया है।
  • राज्य के लिए यह गौरव की बात है कि देश के ऊर्जा क्षेत्र के गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, मध्यप्रदेश, हरियाणा जैसे अधिक ऊर्जा उपभोग वाले़े राज्यों की श्रेणी में एनर्जी एफिशिएंसी के क्षेत्र में राजस्थान के कुशल प्रबंधन को देखते हुए चयन किया गया है।

राजस्थान राज्य विद्युत बोर्ड (RSEB)

1 जुलाई 1957 को राजस्थान राज्य विद्युत बोर्ड (RSEB) के गठन के साथ, राजस्थान में बिजली क्षेत्र को प्राथमिकता मिली और पूरे राज्य में बिजली परियोजनाएँ शुरू हुईं। लेकिन 19 जुलाई 2000 के बाद, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और उत्पादन, पारेषण और वितरण कार्यों को अलग करने के लिए आरएसईबी को 5 अलग-अलग कंपनियों में पुनर्गठित किया गया है।

  1. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL), जयपुर
  2. राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPNL), जयपुर
  3. जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL), जयपुर
  4. अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL), अजमेर
  5. जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JDVVNL)

राजस्थान विद्युत नियामक प्राधिकरण (RERA)

  • स्थापना – 2 जनवरी, 2000
  • मुख्यालय –  जयपुर

कार्य

1. राजस्थान में विद्युत कंपनियों को लाइसेंस देना।

2. विद्युत कंपनियों का नियमन और नियंत्रण करना।

2015 में राजस्थान सरकार ने राज्य विद्युत क्षेत्र  वितरण कंपनियों के लिए पावर ट्रेडिंग व्यवसाय करने के लिए राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमटेड (RUVNL) की स्थापना की।

Leave a Comment