[A] राजस्थान में शुष्क व उपार्द्र मानसूनी जलवायु पाई जाती है।
[B] वर्षा के वितरण में अधिक विषमता परिलक्षित होती है।
[C] रेत की अधिकता के कारण दैनिक व वार्षिक तापान्तर अधिक पाया जाता है।
[D] अधिकांश वर्षा, वर्षा ऋतु में होती है। पश्चिम से पूर्व उत्तर से दक्षिण की ओर वर्षा की मात्रा घटती जाती है।
Answer: D
राजस्थान की जलवायु की विशेषताएँ
- राजस्थान में शुष्क व उपार्द्र मानसूनी जलवायु पाई जाती है।
- वर्षा के वितरण में अधिक विषमता परिलक्षित होती है ।
- रेत की अधिकता के कारण दैनिक व वार्षिक तापान्तर अधिक पाया जाता है।
- ग्रीष्म ऋतु में उच्च दैनिक तापमान 49 डिग्री सेल्शियस तक पहुँच जाता है।
- ग्रीष्म ऋतु में प्रचण्ड, शुष्क व गर्म ‘लू’ चलती है ।
- शीतकाल में कहीं-कहीं तापमान जमाव बिन्दु तक पहुँच जाता है।
- अधिकांश वर्षा, वर्षा ऋतु में होती है। पूर्व से पश्चिम व दक्षिण से उत्तर की ओर वर्षा की मात्रा घटती जाती है।
- यहां अक्सर सूखा व अकाल पड़ते रहते हैं। जैसा कहा जाता है कि – पग पूंगल (बीकानेर का एक स्थान), धड़ कोटड़े (मारवाड़ का एक स्थान), उदरज बीकानेर। भूल्यो-चूक्यो जोधपुर, ठाणो जैसलमेर।