
Rajasthan Current Affairs February 2025
Rajasthan Current Affairs February 2025: यदि आप राजस्थान में किसी भी सरकारी परीक्षा जैसे- RPSC, RAS, SI, REET, Rajasthan Police, संगणक COMPUTOR सीधी भर्ती, Jail Prahari 2025, 4th Grade 2025, कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती, information assistant, राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा आदि की तैयारी कर रहे हैं, तो राजस्थान करंट अफेयर आपके लिए बहुत जरूरी है।
Rajasthan Current Affairs February 2025
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उदयपुर
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 25-26 जनवरी, 2025 को उदयपुर में किया गया।
76वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह उदयपुर में महाराणा भूपाल स्टेडियम में 26 जनवरी, 2025 को आयोजित किया गया।
- उदयपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 10 वर्ष बाद हुआ है।
समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह में 6 विभागों और 11 जिलों की झाँकियों ने राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया।
पुलिसकर्मी सम्मानित
- राज्यपाल ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) एवं साइबर क्राइम, हाल कार्मिक, सचिन मित्तल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंटेलीजेंस, हाल निदेशक आरपीएस एस. सेंगाथिर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।
इसके अलावा उन्होंने 12 अधिकारियों कर्मचारियों को योग्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
एट होम कार्यक्रम (25 जनवरी, 2025 को सहेलियों की बाड़ी में आयोजित ) में राज्यपाल ने 15 पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक प्रदान किए।
मेजर जनरल भांभू युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित
- असम राइफल्स के महानिरीक्षक व मेजर जनरल सुरेश भांभू को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
- मेजर जनरल सुरेश भांभू को ‘युद्ध सेवा मेडल‘ से सम्मानित किए जाने की घोषणा राष्ट्रपति द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर 25 जनवरी, 2025 को की गई।
- उन्हें यह पदक पूर्वोत्तर के दुर्गम व अशांत क्षेत्र में उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के परिचालन एवं निर्वहन के लिए प्रदान किया जाएगा।
- मेजर जनरल सुरेश भांभू मूलतः कुलडीयावाली ढाणी (चक 21 एमएल) जिला श्रीगंगानगर के निवासी हैं।
माणक अलंकरण समारोह में 18 चयनित प्रतिभाएँ सम्मानित
पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘माणक अलंकरण’ का पुरस्कार वितरण समारोह जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 28 जनवरी, 2025 को आयोजित किया गया।
समारोह में दैनिक जलते दीप की ओर से वर्ष 2022, 2023 व 2024 के लिए पूर्व में चयनित 18 प्रतिभाओं, पत्रकारों व जनसंपर्ककर्मियों को सम्मानित किया गया।
माणक अलंकरण-
- (43वाँ) वर्ष 2024 के लिए महावीर शर्मा (दैनिक भास्कर, जोधपुर)
- (42वाँ) वर्ष 2023 के लिए अमित बैजनाथ गर्ग (स्वतंत्र) पत्रकार जयपुर)
- (41 वाँ वर्ष 2022 के लिए देवकुमार सिंगोदिया (राजस्थान पत्रिका, जयपुर)
एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट 2024
‘वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (असर) 2024 ग्रामीण’ (Annual Status of Education Report ‘ASER’ 2024 Rural) 28 जनवरी, 2025 को प्रथम के सह-संस्थापक डॉ. माधव चव्हाण और सुश्री फरीदा लाम्बे द्वारा जारी की गई। यह 14वीं वार्षिक रिपोर्ट है।
इस रिपोर्ट में देश के 605 जिलों के 17,997 गाँवों के 6,49,491 बच्चों पर किए गए अध्ययन को प्रकाशित किया गया है।
- ‘असर 2024’ में राजस्थान के 33 जिलों के 988 गाँवों में 39,625 बच्चों पर सर्वे किया गया।
- इसमें पूर्व प्राथमिक (6 वर्ष से कम), प्राथमिक (आयुवर्ग ) 6-14) और बड़े बच्चे (आयुवर्ग 15-16) शामिल हैं।
रिपोर्ट के प्रमुख बिन्दु-
- राजस्थान में सभी कक्षाओं के बच्चों की फंडामेंटल एजुकेशन और मैथमैटिकल स्किल का स्तर सुधरा है।
- सरकारी स्कूलों में नामांकित छात्रों की सीखने की क्षमता भी बड़ी है, यद्यपि सरकारी स्कूलों में नामांकन में गिरावट आई है।
- कोविड महामारी के दौरान सरकारी विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि देखी गई थी।
- राज्य स्तर पर सरकारी विद्यालयों में वर्ष 2022 में 685 प्रतिशत नामांकन था, जो वर्ष 2024 में 59.3 प्रतिशत रह गया है।
- असर रिपोर्ट 2018 के अनुसार कक्षा 3 के 10.3% बच्चे कक्षा 2 के स्तर का अध्याय पढ़ने में सक्षम थे। यह आँकड़ा वर्ष 2024 में बढ़कर 12.1% हो गया है।
- वर्ष 2022 में कक्षा दूसरी के 26.5% बच्चे 11-99 तक की संख्या पहचान सकते थे। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 36.1% हो गया है।
- वर्ष 2022 में कक्षा पाँच के 13.3% बच्चे कम भाग का सवाल हल कर सकते थे। वर्ष 2024 में यह आँकड़ा बढ़कर 21.8% हो गया है।
- 14-16 आयु वर्ग के छात्रों में 78.9% स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं।
- 76.1% लड़कियाँ और 82.2% लड़के स्मार्ट फोन का उपयोग करते हैं।
राजस्थान की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान
- केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी, 2025 को की। इसमें राजस्थान की निम्न तीन हस्तियों को ‘पद्म श्री’ अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की गई है।
- ‘पद्म श्री’ से सम्मानित हस्तियाँ शीन काफ निजाम (शिव किशन बिस्सा), बैजनाथ जी महाराज और बतूल बेगम।
- जोधपुर के शीन काफ निजाम (शिव किशन बिस्सा) को शिक्षा व साहित्य के लिए सीकर के बैजनाथ महाराज को आध्यात्म, जयपुर की बेगम बतूल को कला के लिए पद्मश्री प्रदान किया जाएगा।
बैजनाथ जी महाराज सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील में श्री श्रद्धानाथ जी महाराज आश्रम के पीठाधीश्वर और संचालक (1995 से विराजमान) संत बैजनाथ जी महाराज सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
- उन्होंने वैदिक शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से श्रद्धा संस्कृत विद्यापीठ की स्थापना की।
- योग शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए इन्होंने श्रद्धा योग व शिक्षण संस्थान की स्थापना की।
शीन काफ निजाम शीन काफ निजाम उर्फ शिव किशन बिस्सा को गुमशुदा दायर की गूंजती घंटियां काव्य संग्रह के लिए वर्ष 2010 में उर्दू में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।
- उन्हें राजस्थान उर्दू अकादमी जयपुर द्वारा महमूद शिरानी पुरस्कार (1999–2000) और राजस्थान रत्न पुरस्कार (2022) सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
बतूल बेगम मांड गायकी को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाने वाली जयपुर निवासी बतूल बेगम भगवान श्री राम के भजन गाती हैं। वह कान फेस्टिवल, ओलम्पिक और अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा में प्रस्तुति दे चुकी हैं।
- वर्ष 2022 में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया गया।
पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित
- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की पंचायती राज संस्थाओं में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए जिला प्रमुख के 3, प्रधान के 1, उप प्रधान के जिला परिषद सदस्य के 4, पंचायत समिति सदस्य के 18, सरपंच के 20, उपसरपंच के 15 एवं पंच के 143 पदों पर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
- इसके अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 14 फरवरी, 2025 को तथा मतगणना 15 फरवरी, 2025 को होगी।
- जिला प्रमुख एवं प्रधान के लिए मतदान 16 फरवरी, 2025 को होगा तथा उपप्रधान के लिए मतदान की तिथि 17 फरवरी, 2025 को रखी गई है।
- उपसरपंच के लिए 15 फरवरी, 2025 को नोटिस जारी किया जाएगा, इसी दिन मतदान (आवश्यक होने पर) होगा जिसके बाद मतगणना व परिणाम घोषित होंगे।
राष्ट्रीय पर्यावरण विषय पर युवा संसद
- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर राजस्थान विधानसभा में राष्ट्रीय पर्यावरण विषय पर दो दिवसीय ‘युवा संसद’ कार्यक्रम 24-25 जनवरी, 2025 को आयोजित किया गया।
- आयोजक: राजस्थान विधानसभा के सदन में इस नेशनल एन्वायरमेंट यूथ पार्लियामेंट का आयोजन राष्ट्र मंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के तत्वावधान में किया गया है।
- उद्देश्य युवा संसद का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति चेतना बढ़ाने के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों एवं पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता में मानवीय जिम्मेदारियों पर समझ बढाना था।
- इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पर्यावरण विषय पर देश के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों के युवाओं ने विधानसभा में बैठ कर चर्चा की।
- पुस्तक विमोचन समारोह में आदित्य खैवाल और लक्ष्य खेवाल द्वारा लिखित ‘वायु एवं महाकुम्भ एक जादुई सांस्कृतिक यात्रा’ पुस्तक का विमोचन किया गया।