9 July 2024 Rajasthan Current Affairs in Hindi | राजस्थान डेली करंट अफेयर्स

9 July 2024 Rajasthan Current Affairs MCQ: (9 जुलाई राजस्थान करंट अफेयर्स Quiz 2024): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 9 जुलाई 2024 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

9 July 2024 Rajasthan Current Affairs in Hindi | राजस्थान डेली करंट अफेयर्स-https://myrpsc.in

9 July 2024 Rajasthan Current Affairs in Hindi

राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न RPSC, RAS, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Current Affairs July 2024 In Hindi I Rajasthan Current Affairs July 2024 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स जुलाई 2024 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स प्रश्न जुलाई 2024

राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न 9 जुलाई 2024

Q1. ’ट्रीमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर किस पर्यावरणविद् को मध्य प्रदेश सरकार ने पौधारोपण अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

(a) विष्णु लाम्बा

(b) जगदीश प्रसाद पारीक

(c) लक्ष्मण सिंह लापोडिया

(d) हिम्मता राम भाम्भू

Answer: A

  • ट्री मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर और टोंक जिले के निवासी पर्यावरणविद् विष्णु लांबा को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लगाए जाने वाले 51 लाख पौधे लगाने के अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

Q2. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘जस- 2024’ का शुभारंभ कहाँ किया है?

(a) भिवाड़ी, खैरथल-तिजारा

(b) बोरानाडा, जोधपुर

(c) सीतापुरा, जयपुर

(d) सादड़ी, पाली

Answer: C

Q3. नवीन आपराधिक कानूनों के तहत डिजिटल साक्ष्यों को एप के माध्यम से संकलित करने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा कौन-सा एप लॉन्च किया गया है?

(a) नेवा एप

(b) राजकॉप एप

(c) महिला निधि एप

(d) ई-साक्ष्य एप

Answer: D

  • देशभर में 1 जुलाई से लागू हुए नए कानून के तहत राजस्थान पुलिस ने अपराध स्थलों के डिजिटल साक्ष्य रिकॉर्ड करने और अपलोड करने के लिए ‘ई-साक्ष्य’ ऐप लॉन्च किया है।

Q4. महिला उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और आई-स्टार्ट राजस्थान ने किसके साथ MoU किया है?

(a) राजीविका

(b) महिला एवं बाल विकास विभाग

(c) टाई राजस्थान

(d) चिरअमृत लीगल

Answer: C

  • महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए टाई राजस्थान ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और आईस्टार्ट राजस्थान से साझेदारी की है। इसके तहत टाई वुमन ग्लोबल पिच कम्पीटिशन का आयोजन किया जाएगा।

Q5. हाल ही में कृषि विभाग द्वारा चलाए गए किस अभियान के तहत राज्य में एक लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे?

(a) मिशन वन रक्षण अभियान

(b) एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान

(c) सशक्त बारों अभियान

(d) हरि-वन वृक्षारोपण अभियान

Answer: B

  • ‘एक व्यक्ति एक पेड़’ या ‘एक परिवार एक पेड़’ अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा समस्त जिलों मे स्थित कृषि विभाग के कार्यालय परिसर एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधे लगाये जायेंगे।
  • अभियान के लिए फलदार एवं छायादार पौधों का चयन किया गया है।

Q6. हाल ही में किस जिला प्रशासन द्वारा ‘छात्रा-पुलिस संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है?

(a) बूँदी

(b) पाली

(c) जालोर

(d) सिरोही

Answer: D

  • सिरोही जिले में शुरू किए गए इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य जिले की छात्राओं को अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना, नए कानूनों की जानकारी देना साथ ही उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है।
  • इस नवाचार के माध्यम से जहां बालिकाओं में एक विश्वास पैदा होगा वहीं उन्हें पुलिस की कार्य प्रणाली की जानकारी भी मिल पाएगी साथ ही उन्हें पुलिस थाने में जाकर अपनी पीड़ा बताने में जो हिचक होती है वो भी दूर हो पाएगी।

Q7. मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत किस दिवस को ‘अमृत पर्यावरण महोत्सव’ के रूप में मनाया जापूगा?

(a) 12 अगस्त, 2024

(b) 8 अगस्त, 2024

(c) 5 सितम्बर, 2024

(d) 14 सितम्बर, 2024

Answer: B

  • अभियान के अंतर्गत 8 अगस्त को पूरे प्रदेश मे एकसाथ 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। अभियान मे राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

Rajasthan GK MCQ

भगोल प्रश्न

Q1. लूनी बेसिन में वर्षा जल संरक्षण की विधि क्या है?

Ans: नेहड़ा / नेहटा

Q2. मरुस्थल का सुन्दर उद्यान की संज्ञा किस झील को दी गई है?

Ans: कोलायत झील

Q3. राजस्थान की पहली कृषि झील कौन-सी है?

Ans: जयसमंद झील

जयसमंद झील राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) में कराया गया था। इस झील से श्यामपुरा व भट्टा / भाट दो नहरें भी निकाली गई है।

राजस्थान इतिहास प्रश्न

Q. राजस्थान की किस रियासत में सर्वप्रथम उत्तरदायी सरकार की स्थापना हुई?

Ans: शाहपुरा

Q. आदिवासी संघ तथा अस्पृश्यता निवारण संघ की स्थापना किसने की थी?

Ans: हरिनारायण शर्मा

Q. ‘गैर-जिम्मेदार मिनिस्टरों कुर्सी छोड़ो’ नामक आंदोलन किस प्रजामंडल से संबंधित है?

Ans: अलवर प्रजामण्डल के कार्यकर्ता भोलाराम के नेतृत्व में गैर-जिम्मेदार मिनिस्टरों कुर्सी छोड़ो नामक आंदोलन चलाया गया।

Leave a Comment

x