WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने मक्का की नई किस्म प्रताप संकर मक्का-6 विकसित की

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने मक्का की नई किस्म विकसित की है। इस परियोजना ने नई संकर किस्म प्रताप संकर मक्का-6 विकसित की है। यह अधिक पैदावार देने वाली किस्म है।

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निदेशक अनुंसधान डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली ने अखिल भारतीय मक्का अनुसंधान परियोजना शुरू की।

दक्षिणी राजस्थान में जहां खरीफ में मक्का का लगभग 80 प्रतिशत का क्षेत्रफल वर्षा पर निर्भर है, उन क्षेत्रों के किसानों के लिए मक्का की किस्म प्रताप संकर मक्का-6 वरदान साबित होगी। यह अधिक पैदावार देने वाली किस्म है।

नई संकर किस्म प्रताप संकर मक्का-6 का देश के 22 केन्द्रों पर परीक्षण किया गया था, जहां इस किस्म ने अपनी उत्कृष्टता प्रदर्शित की तथा इस किस्म को मक्का अनुसंधान की पंतनगर में हुई 66वीं वार्षिक समूह बैठक में अनुमोदित किया गया है।

मक्का एक मुख्य खाद्यान्न फसल है जिसकी उत्पति मेक्सिको से मानी जाती है। मक्का खरीफ रबी एवं जायद तीनों मौसम में उगायी जाती है हमारे देश में यह मुख्य रूप से खरीफ मौसम में उगायी जाती है।

दक्षिणी राजस्थान में मक्का खरीफ की मुख्य फसल है। इसमें लगभग 80 प्रतिषत मक्का वर्षा आधारित क्षेत्र में उगायी जाती है। राजस्थान में मक्का का क्षेत्रफल लगभग 9 लाख हेक्टेयर है तथा उत्पादकता 28 क्विटंल/हेक्टेयर है जो राष्ट्रीय उत्पादकता से कम है

Leave a Comment

error: Content is protected !!