RPSC ACF FRO exam paper 18 February 2021 – Paper 1 (shift 1) Question With Solution

RPSC ACF FRO exam paper 18 February 2021 – Paper

Q81. राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के अनुसार वर्तमान 10 + 2 प्रणाली प्रतिस्थापित होगी

(1) 2+3+5+5 प्रणाली से

(2) 5+4+4+3 प्रणाली से

(3) 5+3+3+4 प्रणाली से

(4) 4+3+3+5 प्रणाली से

उत्तर – 3

  • केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020’ (National Education Policy- 2020) को मंज़ूरी दी है। नई शिक्षा नीति 34 वर्ष पुरानी ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986’ [National Policy on Education (NPE),1986] को प्रतिस्थापित करेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020, 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीति है। वर्ष 1968 और 1986 के बाद यह भारत की तीसरी शिक्षा नीति है। NEP-2020 के तहत केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र पर देश की जीडीपी के 6% हिस्से के बराबर निवेश का लक्ष्य रखा गया है।
  • यह नीति अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित है।

Q82. ODOP का अर्थ है

(1) वन डेवलपमेन्ट वन प्रोजेक्ट

(2) वन डेवलपमेन्ट वन प्रोडक्ट

(3) वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट

(4) वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट

उत्तर – 3

Q83. भारत ने 20 जनवरी, 2021 को अनुदान सहायता के तहत 6 देशों को COVID-19 टीकों की

आपूर्ति शुरू की। निम्नलिखित में से कौन सा देश उस सूची में शामिल नहीं है ?

(1) नेपाल

(2) म्यांमार

(3) बांग्लादेश

(4) अफगानिस्तान

उत्तर – 4

Q84. निम्नलिखित में से किसने वर्ष 2014 में ‘सिग्नल ऐप’ विकसित किया?

(1) मार्क जुकरबर्ग

(2) ब्रायन एक्टन

(3) मोक्सी मार्लिनस्पाइक

(4) जॉन कूम

उत्तर – 2

Q85. संस्कार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के बारे में कौन सा कथन त्रुटिपूर्ण है?

 (1) उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को 1991 में पद्मश्री से अलंकृत किया गया।

(2) उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को 2004 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड दिया गया।

(3) उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को 2006 में पद्म भूषण से अलंकृत किया गया।

(4) उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को 2018 में पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया।

उत्तर – 2

Q86. डेजर्ट नाईट 21 क्या है?

(1) जैसलमेर में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु आर.टी.डी.सी. की एक पहल।

(2) भारत एवं फ्रांस के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास।

(3) ईरान पर किए गए इजरायली वायु हमले को दिया गया नाम।

(4) सीमा सुरक्षा बल द्वारा पश्चिमी राजस्थान में भारत पाक सीमा पर किया गया जागरूकता अभ्यास।

उत्तर – 2

  • भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल राजस्थान के जोधपुर में एक द्विपक्षीय वायु अभ्यास, एक्स डेजर्ट नाइट -21 (Ex Desert Knight-21) का आयोजन किया गया।

Q87. कोरोना विषाणु है –

(1) द्वि-रज्जुकी डीएनए विषाणु

(2) एक-रज्जुकी आरएनए विषाणु

(3) एक-रज्जुकी डीएनए विषाणु

(4) द्वि-रज्जुकी आरएनए विषाणु

उत्तर – 2

Q88. जीरो फेल मिशन है:

(1) राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह को बिना किसी अनिष्ट के संपन्न कराने का यू.एस. सीक्रेट सर्विस का एक अभियान।

(2) सैन फ्रांसिस्को से बंगलुरु की संपूर्ण महिला विमान चालिका दल वाली उड़ान को दिया गया नाम।

(3) जयपुर में हाल में संपन्न आयकर छापों को दिया गया नाम।

(4) कश्मीर घाटी में आतंकवादियों को पकड़ने हेतु हाल ही में खत्म हुए अभियान को दिया गया नाम।

उत्तर – 1

Q89. भारतीय मूल के व्यक्ति जिन्हें राष्ट्रपति जो बाइडेन की नयी टीम में यू.एस.ए. के सर्जन जनरल के रूप में नामांकित किया गया है

(1) विवेक मूर्ति

(2) तरुण छाबड़ा

(4) विनय रेड्डी

(3) विदुर शर्मा

उत्तर – 1

Q90. ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हाल ही में सम्पन्न चतुर्थ टेस्ट मैच जिसे भारत ने जीता, में भारत की दूसरी पारी का अंतिम स्कोर क्या था ?

(1) 329 रन पर 7 विकेट

(2) 326 रन पर 6 विकेट

(3) 328 रन पर 7 विकेट

(4) 329 रन पर 8 विकेट

उत्तर – 1

Q91. 11 जनवरी, 2021 को जैव-विविधता के लिए ‘वन प्लैनेट समिट’ आयोजित किया गया था

(1) न्यूयॉर्क में

(2) पेरिस में

(3) नई दिल्ली में

(4) टोक्यो में

उत्तर – 2

Q92. “सर्व खल्विदं ब्रह्मा” उधृत है

(1) बृहदारण्यक उपनिषद् में

(2) कठोपनिषद् में

(3) माण्डुक्य उपनिषद् में

(4) छान्दोग्य उपनिषद् में

उत्तर – 4

Q93. कुट्टीअट्टम के बारे में अधोलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

A. यह केरल की एक नाट्य कला है ।

B. यह यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में सम्मिलित है।

 सही उत्तर चुनिए :

 (1) केवल A सही है।

(2) केवल B सही है।

(3) ना तो A और ना ही B सही है ।

(4) A और B दोनों सही हैं।

उत्तर – 4

Q94. हुमायूँ के मकबरे के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

A. यह चार बाग शैली के बगीचे के मध्य अवस्थित है।

B. लाल बलुआ पत्थर मकबरे की मुख्य निर्माण वस्तु है।

 सही कूट चुनिए :

 (1) केवल A सही है।

(2) केवल B सही है।

(3) ना तो A और ना ही B सही है।

(4) A और B दोनों सही हैं।

उत्तर – 4

Q95. कजरी गीत हैं

(1) महाराष्ट्र के भक्ति गीत

(2) गुजरात के जनजातीय गीत

(3) उत्तर प्रदेश के वर्षा गीत

(4) पंजाब के प्रेम गीत

उत्तर – 3

Q96. हड़प्पा का प्रसिद्ध पुरुष धड़ निर्मित है

(1) पाषाण

(2) कांस्य

(3) मृत्तिका

(4) चाँदी

उत्तर – 1

Q97. सुभाषचंद्र बोस के बारे में अधोलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

A. उनको 1924 में में कलकत्ता नगर निगम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया।

B. वे 1930 में कलकत्ता नगर निगम के मेयर चुने गए।

 सही कूट चुनिए :

 (1) केवल A सही है।

(2) केवल B सही है।

(3) ना तो A और ना ही B सही है।

(4) A और B दोनों सही हैं।

उत्तर – 4

Q98. पुरातात्विक स्थल बागोर अवस्थित है

(1) लूणी नदी पर

(2) बनास नदी पर

(3) कोठारी नदी पर

(4) चंबल नदी पर

उत्तर – 3

  • भीलवाडा में कोठारी नदी के किनारे। पशुपालन के प्राचीनतम साक्ष्य यहाँ मिले हैं।
  • पाषाणकालीन औजारों के भडार यहां मिले हैं।
  • उत्खननकर्त्ता- विरेन्द्रनाथ मिश्र।

Q99. कच्छावा राजवंश के अधोलिखित शासकों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए :

(i) भगवन्तदास

(ii) मानसिंह-I

(iii) भावसिंह

(iv) जयसिंह-I

सही कूट चुनिए :

 (1) (i), (ii), (iii) एवं (iv)

 (2) (iii), (i), (ii) एवं (iv)

 (3) (i), (ii), (iv) एवं (iii)

 (4) (iii), (ii), (i) एवं (iv)

उत्तर – 1

Q100. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है?

(1) कुंवर सिंह – बिहार

(2) लक्ष्मी बाई – झांसी

(3) नाना साहिब – मुंगेर

(4) मौलवी अहमदुल्लाह – फैज़ाबाद

उत्तर – 3

  • स्वतंत्रता संग्राम में नाना साहेब ने कानपुर में अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोहियों का नेतृत्व किया।

Leave a Comment

x