RPSC ACF FRO exam paper 18 February 2021 – Paper 1 (shift 1) Question With Solution

RPSC ACF FRO exam paper 18 February 2021 – Paper

Q41. भारत में राष्ट्रीय आय का अनुमान सर्वप्रथम किसने लगाया था ?

(1) विलियम डिगबाय

(2) फिन्डले शिरास

(3) वी.के.आर.वी. राव

(4) दादाभाई नौरोजी

उत्तर – 4

Q42. आर्थिक समीक्षा 2019-20 के अनुसार वर्ष 2018-19 में स्थिर (2011-12) कीमतों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुसार राजस्थान की आर्थिक वृद्धि दर क्या थी ?

 (1) 7.10%

 (2) 6.97%

 (3) 7.4%

 (4) 7.22%

उत्तर – 2

Q43. निम्न में से कौन सी राजस्थान की बकरी की प्रसिद्ध नस्ल है?

 (1) नागौरी

(2) कांकरेज

(3) जखराना

(4) चौकला

उत्तर – 3

  • जखराना बकरी की नस्ल मुख्यतया पूर्वी राजस्थान, उत्तरी-पश्चिमी शुष्क अर्द्ध शुष्क जलवायु क्षेत्र में पाई जाती है। यह नस्ल अलवर जिले के जखराना गांव की है। इसलिए इसका नाम जखराना पड़ा था। बकरी की यह नस्ल अलवर सहित हरियाणा क्षेत्र में पाई जाती है।

Q44. निम्न में से कौन से शहर में रीको द्वारा स्थापित एग्रो फूड पार्क नहीं है ?

(1) कोटा

(2) जोधपुर

(3) श्रीगंगानगर

(4) जयपुर

उत्तर – 4

  • रीको द्वारा स्थापित एग्रो फूड पार्क – कोटा, जोधपुर, श्रीगंगानगर, अलवर

Q45. राजस्थान में सेज के विकास के लिए निम्न में से कौन सी एक केन्द्रीय/प्रमुख एजेन्सी है?

 (1) RIICO

 (2) RFC

 (3) IDBI

 (4) SIDBI

उत्तर – 1

  • Rajasthan State Industrial Development and Investment Corporation Ltd (RIICO) राजस्थान में उद्योग एवं खनिज विकास के लिए सबसे पहले 28 मार्च, 1969 को ‘राजस्थान उद्योग एवं खनिज विकास निगम की स्थापना की गई। इससे बाद में उद्योग को खनिज से अलग करके नवंबर, 1979 में राजस्थान राज्य खनिज विकास की और जनवरी, 1980 में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास व विनियोग निगम लिमिटेड (रीको) की स्थापना की गई।

Q46. माही बजाज सागर परियोजना किन राज्यों की संयुक्त परियोजना है?

(1) राजस्थान और मध्यप्रदेश

(2) राजस्थान और गुजरात

(3) राजस्थान और पंजाब

(4) राजस्थान और हरियाणा

उत्तर – 2

  • सन 1971 में केन्द्रीय जल आयोग द्वारा परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई तथा इसका निर्माण 1972 में प्रारंभ हुआ था, जिसे नवम्बर, 1983 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है।

Q47. आर्थिक समीक्षा 2019-20 के अनुसार स्थिर कीमतों (2011-12) पर राजस्थान की 2018-19 में प्रति व्यक्ति आय थी

(1) ₹57,192

 (2) ₹68,048

 (3) ₹78,570

 (4) ₹82,072

उत्तर – 3

Q48. राजस्थान के निम्न तापीय बिजली घरों में से किसकी प्रस्थापित क्षमता सर्वाधिक है?

(1) सूरतगढ़ ताप बिजली घर

(2) कोटा ताप विजली घर

(3) कालीसिन्ध ताप विजली घर

(4) छबड़ा ताप बिजली घर

उत्तर – 4

Q49. निम्न में से कौन सी योजना राजस्थान सरकार द्वारा प्रायोजित है?

(1) महात्मा गांधी जनभागीदारी विकास योजना

(2) राजस्थान ग्रामीण आजीविका परियोजना

(3) एम.जी. नरेगा

(4) डी.आर.डी.ए. प्रशासनिक योजना

उत्तर – 1

Q50. मुख्यमंत्री राजश्री योजना समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक मनोवृत्ति विकसित करने तथा राज्य में उनके स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति में सुधार करने का प्रयास करती है। इस योजना के अन्तर्गत कितना अनुदान दिया जाता है ?

 (1) ₹ 25,000

 (2) ₹ 50,000

 (3) ₹ 75,000

 (4) ₹ 1 लाख

उत्तर – 2

  • बालिकाओं के समग्र विकास हेतु, बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके स्वास्थ्य तथा शैक्षणिक स्तर में सुधार करने के लिए, राज्य में 1 जून 2016 से मुख्यमंत्री राजश्री योजना लागू की गई है। यह योजना मुख्यमंत्री शुभ लक्ष्मी योजना के स्थान पर लागू की गई है।

Q51. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ प्रकाशिक लेन्स बनाने हेतु प्रयुक्त नहीं किया जा सकता है ?

(1) जल

(2) काँच

(3) प्लास्टिक

(4) चिकनी मिट्टी

उत्तर – 4

Q52. निम्न में से कौन सा राजस्थान के तेल-क्षेत्र का नाम नहीं है?

(1) ऐश्वर्या

(2) सरस्वती

(3) लक्ष्मी

(4) रागेश्वरी

उत्तर – 3

Q53. निम्नलिखित में से कौन सा गुण सुमेलित है?

(1) ऐस्कारिस लम्ब्रीकोइडीज – विषाणु

(2) पाल्मोनेला टाइफी – माइकोप्लाजा

(3) एन्टअमीबा हिस्टोलाइटिका – प्रोटोजोआ

(4) प्लाज्मोडियम वाइवेक्स – जीवाणु

उत्तर – 3

Q54. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

(1) श्वेताणु केन्द्रकरहित होते हैं।

(2) वृद्ध व क्षतिग्रस्त लाल रुधिर कणिकाएं प्लीहा में नष्ट होती हैं।

(3) बिम्बाणु का उत्पादन यकृत में होता है।

(4) अकणीश्वेतकोशिकाएँ हिस्टामिन, सेरोटोनिन एवं हीपेरिन स्त्रावित करती हैं।

उत्तर – 2

Q55. हवा में पराश्रव्य तरंगों की चाल

(1) हवा में श्रव्य ध्वनि तरंगों की चाल से बहुत कम होती है।

(2) हवा में श्रव्य ध्वनि तरंगों की चाल से बहुत अधिक होती है।

(3) हवा में प्रकाश तरंगों की चाल से अधिक होती है।

(4) हवा में श्रव्य ध्वनि तरंगों की चाल के समान होती है।

उत्तर – 2

  • श्रव्य ध्वनि तरंगें (Audible waves): मनुष्य 20 Hz से 20,000 Hz के बीच की आवृत्ति वाली ध्वनियों को सुन सकता है। यह श्रव्य ध्वनि कहलाती है।
  • पराश्रव्य तरंगें (Ultrasonic Waves): 20,000 Hz से ऊँची आवृत्ति वाली तरंगों को पराश्रव्य तरंगें कहते हैं। कुत्ता एवं चमगादड़ इन तरंगों को सुन सकते हैं।

Q56. भारत के द्वारा विकसित किया गया सबसे बड़ा उपग्रह प्रमोचक वाहन है :

 (1) GSLV MK-II

 (2) GSLV-I

 (3) PSLV-XL

 (4) PSLV-CA

उत्तर – 1

Q57. राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति 2018 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन (राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड अभियान) का भाग नहीं है?

(1) भारत नेट

(2) ग्राम नेट

(3) नगर नेट

(4) जनता नेट

उत्तर – 4

राष्ट्रीय बॉडबैंड अभियान के द्वारा वर्ष 2022 तक ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों समेत पूरे देश में बॉडबैंड सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Q58. निम्नलिखित में से कौन सा एक क्रिस्टलीय ठोस है?

(1) रबर

(2) प्लास्टिक

(3) सादा नमक

(4) मोम

उत्तर – 3

Q59. निम्नलिखित में से कौन सा तत्त्व-युग्म वायुमण्डलीय दाब एवं 25 °C ताप पर द्रव अवस्था में रहता है ?

(1) ब्रोमीन एवं सीजियम

(2) ब्रोमीन एवं मरकरी

(3) मरकरी एवं लीथियम

(4) मरकरी एवं ऑर्गन

उत्तर – 2

Q60. PSLV-C45 से 1 अप्रैल, 2019 को EMISAT व चार देशों के 28 अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। चार देश व उनके उपग्रहों की संख्या (कोष्ठक में) हैं :

 (1) अमेरिका (24), लिथुआनिया (2), स्पेन (1) व स्विट्जरलैण्ड (1)

 (2) अमेरिका (24), लिथुआनिया (2), स्पेन (1) व स्वीडन (1)

 (3) फ्रांस (24), अमेरिका (2), स्पेन (1) व स्विट्जरलैण्ड (1)

 (4) अमेरिका (24), स्विट्जरलैण्ड (2), स्पेन (1) व लिथुआनिया (1)

उत्तर – 1

Leave a Comment

x