राजस्थान के 36 कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र | नवीनतम आकड़े

राजस्थान के 36 कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र | नवीनतम आकड़े -https://myrpsc.in

Conservation Reserve in Rajasthan | राजस्थान के 36 कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र

राजस्थान के 36 कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र | नवीनतम आकड़े: इस लेख में हम राजस्थान के 36 कंजर्वेशन रिजर्व (संरक्षित क्षेत्र) के बारे में बात करेंगे। हाल ही में महसीर संरक्षण रिजर्व (उदयपुर) को नए कंजर्वेशन रिजर्व के रूप मान्यता दी गई है। सामान्यतया राजस्थान के भूगोल से संबंधित प्रश्नों में “वन्य जीव व अभयारण्य” टॉपिक से यहां से प्रश्न आने की पूरी संभावना है।

कंज़र्वेशन रिज़र्व क्या होते हैं

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, संरक्षण रिजर्व ऐसे संरक्षित क्षेत्र होते हैं जो राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों और आरक्षित/संरक्षित वनों के बीच बफर जोन या संयोजक और वन्यजीव गलियारे के रूप में कार्य करते हैं। इन संरक्षित क्षेत्रों को पहली बार वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2002 में परिभाषित किया गया था।

NOTE: हाल ही में अमरख महादेव लैपर्ड (उदयपुर), बीड फ़तेहपुर (सीकर) महसीर संरक्षण रिजर्व (उदयपुर) को भी कंजर्वेशन रिजर्व में शामिल किया गया है, इस तरह वर्तमान में राजस्थान कुल 36 कंजर्वेशन रिजर्व हो गए हैं।
यह भी जरूर पढ़ें: राजस्थान के आखेट (शिकार) निषिद्ध क्षेत्र

राजस्थान में 36 कंजर्वेशन रिजर्व I संरक्षित क्षेत्र की सूची

क्रमसंरक्षण रिज़र्वक्षेत्रफ़ल (वर्ग किमी.)जिले
1बीसलपुर48.31केकड़ी
2जोड़ बीड़ गढ़वाला56.46बीकानेर
3सुंधा माता117.48जालोर, सिरोही
4गुढ़ा बिश्नोई2.31जोधपुर
5शाकम्बरी131सीकर, नीम का थाना
6गोगेलाव3.58नागौर
7बीड़ झुंझुनू10.47झुंझुनू
8रोटू0.72नागौर
9जवाई बांध19.79पाली
10उम्मेद गंज2.72कोटा
11बसियांल-खेतड़ी70.18    नीम का थाना
12बांसियाल खेतड़ी बागोर39.66नीम का थाना
13जवाई बांध लैपर्ड61.98पाली
14मनसा माता102.31झुंझुनु, नीम का थाना
15शाहबाद के जंगल189.39बारां
16रणखार 72.88सांचौर
17शाहाबाद तलाई178.84बारां
18बीड घास फुलिया खुर्द0.85शाहपुरा
19बाघदड़ा क्रोकोडाइल3.6871  उदयपुर
20वाड़ाखेड़ा43.31सिरोही
21झालाना-आमागढ़               35.07जयपुर
22रामगढ़ 38.08बाराँ
23खरमौर 9.31केकड़ी
24सोरसन-I 16.10बारां
25सोरसन-II4.27बारां
26सोरसन-III0.75बारां
27हमीरगढ़ 5.66भीलवाड़ा
28कुरजां खींचन गाँव 2.92फलोदी
29बांझआमली14.62बारां
30बालेश्वर 22.16नीम का थाना, सीकर
31बीड़ मुहाना-A 2.06जयपुर
32बीड़ मुहाना-B0.1039जयपुर
33गंगा भैरव घाटी39.51अजमेर
34अमरख महादेव लैपर्ड71.46उदयपुर
35बीड़ फतेहपुर30.03सीकर
36महसीर2.06उदयपुर

FAQ

राजस्थान में वर्तमान में कुल कितने कंजर्वेशन रिजर्व है?

  • राजस्थान में वर्तमान में 36 कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र है।

राजस्थान का सोलवा कंजर्वेशन रिजर्व कौन सा है?

  • राजस्थान का 16वां कंजर्वेशन रिजर्व रणखार (जालोर) है।

राजस्थान का 20वां कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र कौन सा है?

  • राजस्थान का 20वां संरक्षित क्षेत्र वाडाखेडा सिरोही को घोषित किया है।

राजस्थान का सबसे छोटा कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र कौन-सा है?

राजस्थान का सबसे छोटा कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र बीड़ मुहाना-B है। पहले रोटू कंजर्वेशन रिजर्व सबसे छोटा था।


यदि यह लेख आपको पसंद आया है तो इसे नीचे दिए गए सोशल मीडिया बटन से शेयर करना ना भूलें।

Leave a Comment