सांचौर जिला दर्शन | Sanchore Jila Darshan | नवीनतम आकड़े

सांचौर जिला दर्शन | Sanchore jila Darshan | नवीनतम आकड़े | Rajasthan New Sanchore Jila Darshan: आज के आर्टिकल में हम राजस्थान के नवसृजित जिले सांचौर | Sanchore District के बारे में विस्तार से जानेंगे। राजस्थान के नए जिले सांचौर से सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- सांचौर जिले का क्षेत्रफल, भौगोलिक स्थिति, विधानसभा क्षेत्र, सांचौर जिले का मानचित्र, सांचौर जिले की सीमा, Sanchore jila Map, Sanchore jile ka Manchitra, का विस्तार से अध्ययन करेंगे।

सांचौर जिले का मानचित्र- Map of Sanchore District

सांचौर जिला दर्शन | Sanchore Jila Darshan | नवीनतम आकड़े-https://myrpsc.in

सांचौर जिले का भौगोलिकप्रशासनिक ढांचा

  • घोषणा: 17 मार्च 2023
  • मंत्रिमंडल मंजुरी: 4 अगस्त 2023
  • स्थापना दिवस: 7 अगस्त 2023
  • रामलुभाया समिति– समिति की सिफारिश पर नए जिलों का गठन किया गया है।

सांचौर जिला – सांचौर जिले का निर्माण जालौर जिले को काटकर किया गया है। नए जिले सांचौर में सांचौर, चितलवाना, बागोड़ा, और रानीवाड़ा तहसीलों को शामिल किया गया है।

जिला नामसांचौर
संभागपाली
तहसील           4
उपखंड4
प्रथम कलेक्टरपूजा पार्थ
जिलों के साथ सीमा4 (बाडमेर, बालोतरा, जालौर, सिरोही)
जलवायुअर्द्ध शुष्क
वनस्पतिस्टेपी तुल्य, मरुद्भिद
मिट्टीरेतीली
विधानसभा सीट2 (सांचौर, रानीवाड़ा)

सांचौर जिले में 4 तहसील और 4 उपखंड बनाये गए है।

तहसीलउपखण्ड
सांचौरसांचौर
चितलवानाचितलवाना
बागोड़ाबागोड़ा
रानीवाड़ारानीवाड़ा

सांचौर जिला विविध तथ्य

  • उपनाम – राजस्थान का पंजाव
  • प्राचीन नाम – सत्यपुर (प्राकृत ग्रंथों में इसे ‘सच्चउर’ कहा गया है।)
  • यह गुजरात के साथ अंतर्राज्यीय सीमा बनाता है।
  • राजस्थान का प्रथम गौमूत्र बैंक सांचौर में है।
  • राज्य की सबसे बड़ी दुग्ध डेयरी रानीवाड़ा में है।
  • सांचौर लूनी नदी के किनारे स्थित है।
  • सांचौर क्षेत्र में पांच नदियां बहती है, इसलिए इसे राजस्थान का पंजाब कहते हैं।
  • लूनी नदी के किनारे राजस्थान का अंतिम नगर- सांचौर
  • चितलवाना बांध सांचौर में स्थित है।
  • बड़गाँव (रानीवाड़ा) को सांचौर का कश्मीर कहा जाता है।
  • अब्बनशाह मकदून पीर की दरगाह सांचौर जिले में है।
  • ईसबगोल (घोड़ा जीरा) एवं जीरा यहां की प्रमुख फसल है।
  • HPCL की पहली बायोगैस परियोजना पथमेड़ा, सांचौर में शुरू हुई थी।

गोगाजी की ओल्डी (चितलवाना)- किलोरियों की ढाणी सांचौर में गोगाजी की ओल्ड स्थित है यहां पर गोगा जी का मेला भाद्रपद कृष्ण नवमी (गोगा नवमी) को लगता है।

सेवड़िया पशु मेला– सेवड़िया पशु मेला सांचौर के रानीवाड़ा क्षेत्र में आयोजित होता है।

पथमेड़ा गौशाला

यह राज्य की सबसे बड़ी गौशाला है।

राज्य का प्रथम गौमूत्र बैंक

  यहाँ राष्ट्रीय कामधेन विश्वविद्यालय है।

गौमूत्र रिफाइनरी- यहां गौमूत्र से फिनाइल बनाया जाता है।

बाबा रघुनाथपुरी पश मेला– चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से एकादशी तक आयोजित होता है।

रणखार कंजर्वेशन रिजर्व– इसे राजस्थान का 16वां कंजर्वेशन रिजर्व (संरक्षण आरक्षित) घोषित किया गया है। यह जंगली गधों के लिये प्रसिद्ध है।

भाटा गैर (रानीवाड़ा)– सांचौर जिले में सुंधा माता या चामुंडा माता मंदिर के सामने मैदान में होली के दूसरे दिन खेली जाती है

रोपसी गाँव

प्राचीन समय में यह एक टकसाल थी, यहां रोपसी शिलालेख है।

यहां पर महावीर जी और भैरव जी के मंदिर हैं।

गांव के पास से सुकाल नदी बहती है।

परिवहन

✦वाहन कोड- RJ-46

✦भारतमाला परियोजना के तहत अगवाड़ा हवाई पट्टी सांचौर में बनाई गई है।

✦ संगरिया-सांचौर संतालपुर ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे सांचौर जिले से गुजरता है।

  ✦ भारत का प्रथम NH जहाँ आपात लैंडिंग (NH 925-A) व राष्ट्रीय राजमार्ग – 68 (15) गुजरता है।

लूनी नदी– सांचौर में लूनी नदी के प्रवाह क्षेत्र को नेहड़ / नेहडा/ रेल कहते हैं। यह सांचौर जिले के ‘सील ग्राम’ से प्रवेश करती है।

NOTE: लूनी बेसिन में अब जालौर की जगह सांचौर जिला आता है।

नर्मदा नहर परियोजना– नर्मदा नहर परियोजना की शुरूआत 2008 में हुई थी। प्रथम परियोजना जिसमें फव्वारा पद्धति (स्प्रिकल) से सिंचाई को अनिवार्य किया गया है। इस परियोजना से बाड़मेर, सांचौर और जालौर जिलों में सिंचाई की जाती है।

बाडमेर-सांचौर तेल बेसिन:  इस बेसिन में बाड़मेर, बालोतरा और सांचौर जिले आते हैं। सर्वाधिक तेल कुएँ इसी बेसिन में स्थित हैं।

FAQs- सांचौर जिला

सांचौर जिले में कितनी तहसील है?

सांचौर जिले में 4 तहसील (सांचौर, चितलवाना, बागोड़ा, और रानीवाड़ा) को शामिल किया गया है।

सांचौर जिले में कितने उपखंड बनाये गए है?

सांचौर जिले में 4 उपखंड (सांचौर, चितलवाना, बागोड़ा, और रानीवाड़ा) बनाये गए है।

सांचौर का प्रथम जिला कलेक्टर कौन है?

सांचौर जिले का प्रथम जिला कलेक्टर पूजा पार्थ को बनाया गया है।


राजस्थान नया जिला दर्शन

Leave a Comment