95th Oscar Awards 2023: द एलिफेंट व्हिस्पर्स को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवाॅर्ड

95th Oscar Awards 2023: द एलिफेंट व्हिस्पर्स को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवाॅर्ड – नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है। ऑस्कर 2023 में इस डॉक्यूमेंट्री को डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट मूवी कैटेगरी में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

  • बेस्ट डॉक्युमेंट्री की श्रेणी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। ये देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। इस फिल्म को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है।
  • इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के रहने वाले एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं। इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच के बॉन्ड को दिखाया गया है.
  • भारत की ओर से इस साल तीन फिल्मों को शामिल किया गया था। जिसमें शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स भी शामिल थी।
  • फिल्म के साथ इस कैटेगरी में हाउलआउट, हाऊ डू यू मेजर अ ईयर, द मारथा मिचेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर ऐट द गेट जैसी फिल्मों को शामिल किया गया था जिसमें द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर दिया गया है। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि ये भारत के इतिहास में ऑस्कर्स जीतने वाली पहली फिल्म बन गई है।

कार्तिकी गोंजाल्विस

  • द एलिफेंट व्हिस्परर्स की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस एक सोशल डॉक्युमेंट्री फोटोग्राफर और फिल्ममेकर हैं। ये गुनीत की दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।
  • इससे पहले उनकी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ​​​ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

एलिफेंट व्हिस्परर्स फिल्म की कहानी

  • भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली इस फिल्म की कहानी एक दक्षिण भारत में रहने वाले कपल बोमन और बेली की है, जो एक छोटे से अनाथ हाथी को घर लाते हैं और उसका नाम रघु रखते हैं।
  • वह अपने परिवार की तरह ही उस हाथी की देखभाल करते हैं। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ में इंसान और जानवर के बीच के प्यार और उनकी बॉन्डिंग को बड़ी ही खूबसूरत तरह से इस डॉक्यूमेंट्री में उतारा गया है।

Leave a Comment